The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई,3 दिन बाद ही मिलेगी होली में पकड़ी गई गाड़ी

Spread the love

रायपुर/बिलासपुर। होलिका दहन की शाम से लेकर पर्व के के दौरान नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी गाड़ी को जब्त कर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा और तीन दिन बाद ही उनकी गाड़ी मिल सकेगी। उनके मामलों का निपटारा होली पर्व के बाद ही किया जाएगा। होली पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए गुरुवार रात 10 बज से 20 मार्च की रात 10 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों को बाइपास मार्ग से आना-जाना करना होगा। उन पर नजर रखने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग का इंतजाम किया गया है। होली पर्व के दौरान राजपत्रित अफसरों के साथ ही राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग जोन में बांटा गया है। पर्व में हुड़दंगियों की धरपकड़ करने के लिए थानों को लाइन से अतिरिक्त बल मुहैया कराई गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *