The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बस ने एडिशनल एसपी के चाचा को कुचला

Spread the love

नगर के मुख्य मार्ग बेलसरी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी कार्य से तखतपुर आ रहे थे, तभी बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *