The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

7 महीने बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर/बिलासपुर। जिले की हिर्री क्षेत्र में 7 माह पहले हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। दरअसल जादू टोना के माध्यम से बलि देकर गड़ा धन खोजने के लिए सुरेश कुमार साहू 32 वर्ष की हत्या 13 अप्रैल 2021 को कर दी गई थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला था कि सुरेश कई सालों से तंत्र विद्या के माध्यम से कथित रूप से गड़ा धन खोजने की बात करता था। उसके साथ दो लोग और देखे गए थे, जो हत्या के बाद से गायब थे। इस बीच पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी और जबलपुर में गार्ड की नौकरी कर रहे कोडिया सिरगिट्टी निवासी सुभाष दास मानिकपुरी और खरकेना सिरगिट्टी निवासी माखन दास को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor