The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कबाड़ बीनने की आड़ में मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो युवको को पकड़ कर मोहल्ले वालो ने लात-घूंसों से की पिटाई,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर में भीड़ ने चोरी के आरोप में 2 युवकों की जमकर पिटाई कर दी। एक शख्स ने तो युवक को पैर से दबा दिया। फिर एक-एक कर लोग दोनों युवक को लात-घूंसों से पीटते रहे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इन दोनों युवकों पर लोगों ने कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी का आरोप लगाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इमलीपारा का है। इमलीपारा में स्पोर्टस ऑफिसर बसंत अंचल के घर में प्रिया साहू नाम की स्टूडेंट किराए पर रहती है। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे प्रिया की नींद खुली, तब वह बाथरूम जाने के लिए निकली थी। तभी एक लड़का पीछे से घर में घुसा था, जो प्रिया को देखकर भागने लगा। प्रिया बाथरूम से वापस आई, तब उसका मोबाइल व पर्स गायब मिला। इस पर उसने अपने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 4 बजे से ही मोहल्ले वाले सक्रिय हो गए औ दो लोगों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी बसंत अंचल व प्रिया साहू को दी गई। युवक की पहचान होने के बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सिविल लाइन TI शनिप रात्रे ने बताया कि पकड़े गए युवकों का मेडिकल कराया गया है। उनसे पूछताछ कर चोरी के मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसी राजा मोबाइल दुकान में मोबाइल बेचने की जानकारी दी है। उसकी भी जांच की जा रही है। संदेहियों का नाम गब्बर ठाकुर 21 वर्ष और च्वॉइस यादव 18 वर्ष है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *