The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 27 नवंबर को आएंगे छत्तीसगढ़

Spread the love

रायपुर। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। राज्यपाल 27 नवंबर से 30 नवंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। जानकारी मिली है कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपने तय समय के अनुसार 27 नवंबर को शाम 5:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:45 बजे राज्यपाल भिलाई पहुंचेंगे। भिलाई में राज्यपाल रात्रि विश्राम करेंगे। 28 नवंबर को सुबह 9:00 बजे राज्यपाल कार से जेएस फार्म, धौराभाटा प्रस्थान करेंगे। वे वहां कृषक वजीर सिंह चौहान और अनिल शर्मा द्वारा आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वे वहां जैविक खेती का अवलोकन करेंगे, साथ ही जहर मुक्त खेती, जहर मुक्त रसोई पर किसानों के लिए व्याख्यान देंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor