The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्थलगांव में हुई घटना के बाद एसपी ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया

Spread the love

जशपुर। पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदे जाने की घटना के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। पत्थलगांव थाने के सभी पुलिस स्टॉफ का स्थानांतरण कर दिया गया है। कई थानों और चौकी प्रभारियों का भी तबादला कर दिया गया है। जिले के 1 निरीक्षक, 5 सहायक उपनिरीक्षक और 37 आरक्षकों का तबादला किया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए एक स्पेशल टीम पत्थलगांव भेजी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor