Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी समारोह में बरातियों के खाना खाने के बाद, 50 से ज्यादा लोगों की त​बीयत हुई खराब,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

सारंगढ़/बिलाईगढ़। शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी बाराती उल्टी करने लगे और देखते ही देखते बेसुध होकर गिर गए। हालात को देखते हुए तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब डॉक्टर की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि यह पूरा मामला ग्राम सेमरिया का है। बताया जा रहा है कि ग्राम पवनी से बारात सेमरिया आया हुआ था। करीब 200 से ज्यादा लोग बारात में शामिल हुए थे। बारात में जमकर नाचने के बाद सभी को खाना खिलाया गया। वहीं खाना खाने के बाद एक के बाद एक बारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor