The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी के खिलाफ,भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन….

Spread the love

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा कोरबा के तत्वावधान में किसानों को हो रही खाद की कमी विद्युत (बिजली) आपूर्ति न होने के कारण कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का अयोजन हुआ और किसान हित में किसानों की मांग को लेकर 6बिंदुओं पर –
प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकास खंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करें।
कांग्रेस सरकार अपने घोषणा-पत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदान करें।
अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम किया जाए। स्थाई पंप कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति प्रदान करें। सोसाइटी में खाद की नियमित आवाज बनी रहे व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगे।
1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करें व बढ़ाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करें। उपर्युक्त मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।आज के इस प्रदर्शन में कोरबा मंडल, दर्री मंडल, बालको मंडल, बांकिमोंगरा मंडल, कोसाबाडी मंडल, कुदमुरा मंडल और ऊर्गा मंडल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
‘‘बीएन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor