Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आम आदमी पार्टी में अकेला चलो की नीति से कार्यकर्ताओं में रोष, पांच साल से पार्टी का काम कर रहे कार्यकताओं को नहीं दे रहे महत्व

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। आम आदमी पार्टी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में प्रत्यासी घोषित होने के बाद से ही कार्यकर्ता नाराज चल रहे है और न ही कार्यकर्ताओं की पूछ परख हो रही है। इससे नाराज कार्यकर्ताओ की पार्टी से मोह भंग हो रही है।दरअसल जिले में आप पार्टी में करीब 10 वर्षों से कई कार्यकर्ता काम कर रहे है। इसमे पदाधिकारी भी शामिल है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आप पार्टी में शामिल हुए लोहारा राजा खड़गराज राज को विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद से आप पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो पूछ परख कम हो गई। वही पूरा आप पार्टी की राजनीति सिर्फ राज महल लोहारा में सिमट कर रह गई है। इससे नाराज कार्यकर्ता अब धीरे धीरे पार्टी से मोह भंग हो गया और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा भी दे रहे है। इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को वनांचल क्षेत्र में झटका लगा है। चुनाव में आप पार्टी के दलदली सेक्टर प्रभारी विजय कुमार सिंदराम व बोड़ला सेक्टर प्रभारी हेमलाल मरकाम ने आप पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने इन दोनों आप पदाधिकारियों को तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor