The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आदिवासी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने कोतवाली घेरा

Spread the love

धमतरी। आदिवासी समाज के लोग आज बड़ी संख्या में कोतवाली थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरियाबंद निवासी संस्कार सतपति ने सोशल मीडिया में आदिवासी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। इससे नाराज समाज के लोगों ने थाने के सामने ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वनवासी संबंधी बयान पर भी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मांग की है कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
इसके चलते तनावपूर्ण माहौल बन गया था। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *