The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कांग्रेस विधायक की खाते में सेंधमारी का प्रयास,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। कांग्रेस विधायक रश्मि आशीष सिंह के खाते में सेंधमारी का प्रयास हुआ है। उनके खाते से चेक पर फर्जी दस्तखत के जरिए साढ़े 4 लाख पार करने की कोशिश की गई। चेक जब क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर स्थित बैंक पहुंचा, तो इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया। बैंक क​र्मचारियों की वजह से सेंधमारी का प्रयास तो असफल हो गया, लेकिन इस गंभीर मामले ने चुनौती पेश कर दी है। बताया जा रहा है कि संसदीय सचिव और विधायक रश्मि आशीष सिंह के नाम का यह चेक जिस पर फर्जी साइन था, पुणे स्थित एक बैंक से क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर की ब्रांच में पहुंचा था। इस चेक में साढ़े 4 हजार रुपए के आहरण का जिक्र था। इससे पहले कि चेक क्लीयरैंस के लिए ट्रेजरी भेजा जाता, बैंक कर्मियों की सजगता के चलते फूट गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराई गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *