The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जुआ खेलते 15 गिरफ्तार,ताश पत्ती समेत लाखों रुपये जब्त

Spread the love

रायपुर । रायपुर के खमतराई शिवानंद नगर में रविवार को दोपहर सायबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने अंडर​ब्रिज के पास कुछ लोगों को जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर 15लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 लाख 29 हजार रुपए व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए आरोपी हरीश कुमार 22 साल निवासी मुरेठी थाना मंदिर हसौद, मंजीत सिंह 27 साल निवासी अनुग्रह काम्पलेक्स गोंदवारा, राम कुमार 30 साल निवासी शीतलापारा थाना गुढ़ियारी, राम कुमार साहू 48 साल निवासी अहिरवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग, मो इकरार 37 साल निवासी सांई निवास कालोनी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, अविनाश लाल 28 साल निवासी विकास नगर थाना गुढ़ियारी, राकेश डोंगरे 26 साल निवासी अहिरवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग, टीकमचंद तिरमूड़े 37 साल निवासी अहिरवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग, रोहित मोटवानी 25 साल निवासी रामसागर पारा थाना आजाद चौक, अमित बसानी 46 साल गोंदवारा, सतीश यादव 20 साल निवासी विकास नगर, राजेश पटेल 21 साल निवासी विकास नगर, दीप पाल 21 साल निवासी केलकरपारा, प्रदीप कुर्रे 40 साल निवासी नंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग, मोहसिन खान उम्र 29 साल निवासी कमासीपारा के रहने वाले है।सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *