The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कठोर संघर्ष से महिला सशक्तिकरण की परिभाषा गढ़ी है नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू जी ने : डीपेंद्र साहू

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर नगर पंचायत आमदी भाजपा मंडल द्वारा मिठाई बांटकर पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू ने कहा किनवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है, क्योंकि उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन पार्षद पद से प्रारंभ करते हुए विधानसभा सदस्य, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल और अब राष्ट्रपति पद के रूप में निर्वाचित हुई, द्रोपति मुर्मू सशक्त महिला की प्रतिमूर्ति है जिन्होंने अपने कठोर संघर्ष से महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ी है, जो हम सबके लिए अत्यधिक खुशी की बात है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया और आज वह इस पद पर आसीन हुई है जो समस्त महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के साथ गौरवान्वित करने वाला पल है। मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद अंतिम व्यक्ति कि अभिव्यक्ति व्यक्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आज कर दिखाया कि देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की महिला को आसीन किए, यह संपूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर रोहिताश मिश्रा जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिलीप पटेल, हेमंत माला अध्यक्ष नगर पंचायत, तेजराम साहू जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, जागेश्वर साहू मंडलअध्यक्ष किसान मोर्चा, उमानंद कुंभकार सभापति, कोमल यादव पार्षद, नीलकंठ साहू सांसद प्रतिनिधि, हेमनू पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता, उमेश साहू विधायक प्रतिनिधि, किशोर कुंभकर अध्यक्ष नगर भाजपा, रंजीश भेंसले उपाध्यक्ष नगर भाजपा, जितेन्द्र पटेल महामंत्री नगर भाजपा, बिहारी गोड, सुरेश साहू, कमलेश यदु, फलेश साहू, श्रवण साहू, कमल साहू अध्यक्ष नगर युवा मोर्चा, रेवत साहू नगर युवा मोर्चा, बेनी साहू, हेमलाल, अनेश साहू, विष्णु साहू परस यादव, मितेश साहू एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *