The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गाड़ाडीह में एक मासूम बच्चे ने लगायी आग, गम्भीर अवस्था में रायपुर रिफर

Spread the love

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह ग्राम गाड़ाडीह में एक मासूम बालक ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क आग लगा ली।जिसे देख परिजनों ने तत्काल सिविल अस्पताल लाया। जहां उसकी गम्भीर हालत को देख डॉक्टरों ने रायपुर रिफर कर दिया है।सिविल अस्पताल कुरुद से मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ाडीह निवासी राजेश देवांगन का 10 वर्षीय पुत्र अजय देवांगन ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर में अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क आग लगा ली। जिसे देख उसकी मां एवं अन्य परिजनों ने 108 की मदद से सिविल अस्पताल कुरूद लाया। जहां अजय की गम्भीर हालत को देख रायपुर रिफर कर दिया। डॉक्टरो ने बताया कि बालक पूरी तरह से जल चुका है। जिससे उसकी स्थिति काफी नाजुक है। फिलहाल अभी पता नही चल पाया है कि बच्चे ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यो उठाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *