The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश,बाल बाल बचा युवक

Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार की सुबह आकाशगंगा सुपेला की ओर से भागते हुए रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचे अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और सिर पर गंभीर चोट लगी। लेकिन, उसकी जान बच गई थी। वहां मौजूद गेटकीपर ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि अभी तक घायल व्यक्ति की पहचान फल मंडी कैम्प 2 निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। उसके भाई संजय कुमार ने पुलिस को जानकारी दी है कि वो गुरुवार की सुबह ही घर से निकला था। फल मंडी में उसकी एक दुकान भी है। उसकी हालत भी काफी ज्यादा गंभीर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor