The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पढ़ने जा रही लड़कियों को बाइक सवार तीन लड़कों ने छेड़छाड़ किया,वॉट्सऐप,वीडियो बनाकर मांगी मदद,मीटिंग छोड़ मौके पर पहुंचे विधायक केके ध्रुव

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । मरवाही क्षैत्र के ग्राम बगरार के हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां गुरुवार की सुबह कॉलेज जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन लड़कों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। किसी तरह लड़कियां वहां से बचकर निकलीं और लड़कों का 7 सेकेंड का वीडियो बनाकर वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिया। यह वीडियो स्थानीय विधायक केके ध्रुव के मोबाइल पर भी पहुंचा। उस दौरान डॉ. ध्रुव रेस्ट हाउस में स्थानीय नेताओं के साथ मीटिंग ले रहे थे। विधायक केके ध्रुव के मोबाइल भी वीडियो पहुंचा तो वह मीटिंग छोड़ कर मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तब लड़के भाग चुके थे। इसके बाद विधायक ने कॉल कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का थाना प्रभारी को निर्देश दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *