The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बंद दुकान के अंदर मिला ऑटो चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर एक ऑटो चालक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *