The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

आयुष्मान कार्ड बनाने जागरूकता अभियान: कलेक्टर रानू साहू ने आयुष्मान रथ को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने निःशुल्क ईलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनवाने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष्मान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष्मान रथ के माध्यम से गांव-गांव में आयुष्मान कार्ड के फायदे बताये जाएंगे तथा लोगों को अधिक से अधिक कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आयुष्मान भारत पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर कोरबा से आयुष्मान रथ को रवाना किया गया। आयुष्मान पखवाड़ा के अंतर्गत आज 23 सितंबर को आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे, डीपीएम पद्माकर शिंदे एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आयुष्मान भारत पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी च्वाइस सेंटरों, शासकीय अस्पतालों एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।इस रथ के माध्यम से योजना के तहत 50 हजार रूपए से लेकर पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क ईलाज के लिए कार्ड बनाने की जानकारी गांव-गांव में दी जाएगी। योजना के फायदे बताकर अधिक से अधिक हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाने के लिये शहर से लेकर गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। इसे आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन और निःशुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं योजनांतर्गत् क्लेम को बढ़ाने के उद्देश्य से हर दिन विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही है। पखवाड़ा के दौरान प्रति दिन सभी विकासखंडो में शासकीय एवं निजी अस्पताल, सामुदायिक भवन, स्कूल, ग्राम पंचायत भवन, शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय, वैक्सिनेशन सेंटर इत्यादि में से एक या दो स्थानों पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाओं की जानकारी भी दी जावेगी। जिले में आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
क्षेत्रीय भाषा-बोली में दी जा रही जानकारी -.. निःशुल्क ईलाज के लिए कार्ड बनाने और योजना के फायदों का प्रचार-प्रसार क्षेत्रीय भाषा-बोली में किया जा रहा है। अपनी भाषा-बोली में जानकारी मिलने पर लोगों को सहज रूप से समझने और जानने में आसानी होगी। इसके अलावा प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है।
पी.डी.एस. राशन दुकानों के जारिए दी जा रही जानकारी -.. राशन दुकानों में च्वाईस सेन्टरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। समस्त पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति (ओ.पी.डी. या भर्ती मरीज़ो) का आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं योजना की जानकारी दी जा रही है। संबंधित अस्पताल में पंजीकृत की सुविधा ना होने पर निकटस्थ च्वाईस सेंटरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
ईलाज कराने वालों से लेंगे फीडबैक -… आयुष्मान भारत पखवाड़ा में योजना में उपचार प्राप्त हितग्राहियों से परिचर्चा एवं फीडबैक, अच्छे कार्य करने वाले च्वाइस सेंटर एवं वीएलई का सम्मान, उपचार प्रदान करने का शून्य एवं न्यूनतम शिकायत करने वाले अस्पतालों का सम्मान, अच्छे कार्य करने वाले आयुष्मान मित्र एवं कियोस्क आपरेटर का सम्मान किया जाएगा।

”बी एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *