The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश, नाकाम

Spread the love

पश्चिम बंगाल के मालदा से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा के वैष्णवनगर थाने के अंतर्गत आने वाले सुकदेवपुर सीमावर्ती इलाके में बीते दिनों तड़के अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुए लोगों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया| घुसपैठियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई| भारतीय नागरिक को बॉर्डर ज़ोन के पास जाने से रोक दिया है| बॉर्डर पर लाल झंडे लहरा रहे हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है| हालात को काबू में करने के लिए सीमा पर बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं| इस घटना पर BSF या जिला प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है|
घुसपैठियों की वापसी को लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव पैदा हो गया है| बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा में में घुसते समय जब BSF ने हिरासत में लिया तो बीजीबी के विरोध से तनाव बढ़ गया| बॉर्डर पर तनाव पैदा होने के कारण दोनों तरफ से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है| भारतीय नागरिक को बॉर्डर ज़ोन के पास जाने से रोक दिया है| बॉर्डर पर लाल झंडे लहरा रहे हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है| .
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने जैसे ही अवैध घुसपैठियों को खदेड़ना शुरू किया| उसके बाद बांग्लादेशी इलाके में में से सैकड़ों नागरिकों की भीड़ जमा हो गई| इस पर सीमा पार से उग्र विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई| घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर भारी तनाव, हाई अलर्ट जारी | गौरतलब है कि सुकदेवपुर सीमावर्ती इलाके में बॉर्डर के साथ 1,200 मीटर का हिस्सा पूरी तरह से बिना बाड़ के है| इसका फायदा उठाकर घुसपैठिए अक्सर इस इलाके से आते-जाते हैं| भारतीय किसानों के खेतों से फसल भी काटकर ले जाते हैं|
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव में ऐलान किया कि सत्ता में आने पर बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी|
वैष्णवनगर के विधायक राजू करमाकर ने कहा, “बांग्लादेशी घुसपैठिए लंबे समय से भारत की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं| बीएसएफ के साथ-साथ स्थानीय वैष्णवनगर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पल-पल की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है| सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनाते ही तुरंत जरूरी जमीन बीएसएफ अधिकारियों को ट्रांसफर कर दी| बाड़ का काम शुरू हो चुका है| बांग्लादेशियों ने शुकदेवपुर में कांटेदार तार की बाड़ लगाने के समय भी एतराज जताया था और अब, वे एक बार फिर घुसपैठियों को ‘वापस भेजने’ पर एतराज कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *