The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भारत जोड़ो पदयात्रा कवर्धा विधानसभा की शुरुआत भोरमदेव से शुरू, मिला लोगो का समर्थन

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
देश मे राहुल गांधी लोगो से जात पात की दूरी को मिटाने भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकले है। हजारों किमी की पदयात्रा कर लोगो के बीच आपसी भाई चारा का संदेश दे रहे है। इसकी कड़ी में युवक कांग्रेस के आवाह्न पर कवर्धा विधानसभा में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वाल्मीकि वर्मा के नेतृत्व में भोरमदेव मन्दिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की गई।
पहले दिन 15 किलोमीटर की पद यात्रा संपन्न की भोरमदेव से पद यात्रा की शुरुवात होके ,ग्राम चौरा, होते हुए छपरी पहुंची। पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है, सभी ग्रामों में ग्रामवासियों द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है। जगह जगह पदयात्रा में लोगो द्वारा स्वागत सम्मान किया जा रहा है। इस पदयात्रा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, वाल्मीकि वर्मा, जुबी खान, आरिफ खान, अश्वनी वर्मा, संदीप वर्मा, जय साहू, हिरेश चतुर्वेदी सहित गांव के सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *