Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भूपेश बघेल ने SIR को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए

Spread the love

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस का विरोध स्पष्ट रूप से जताया। उन्होंने कहा कि SIR में नाम जोड़ने का काम कर रहे बीएलओ पर भाजपा के दबाव और धमकियां हैं, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बघेल ने आरोप लगाया कि फार्म अपलोड नहीं हो रहा और बड़े पैमाने पर नाम काटने की तैयारी है, जिससे घुसपैठियों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने धान खरीदी में एग्रीटेक पोर्टल की गड़बड़ी और आदिवासी किसानों के नुकसान का भी उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने सरकारी जमीन की बढ़ी हुई दरों और तुगलकी आदेशों का विरोध करते हुए कहा कि ये कदम आदिवासी और छोटे किसानों के हितों के खिलाफ हैं। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि उन्हें खुद SIR फॉर्म दिया गया, जबकि उनकी बहू ने वोट नहीं डाला, जिसे उन्होंने गलत जांच करार दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor