Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बड़ी खबर : मोस्ट वांटेड अपराधी समेत 5 बांग्लादेशियों को बीएसएफ के जवानों ने धर दबोचा

Spread the love

THEPOPATLALसीमा सुरक्षा बलों को सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सब-डिवीजन के स्वरूपनगर और बशीरहाट पुलिस सब-डिवीजनों से कुल पांच बांग्लादेशियों को धर दबोचा है। बीएसएफ ने सोमवार सुबह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 3 पुरुषों, एक महिला और 1 ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया। इनमें बांग्लादेश के सतखिरा के भोमरा इलाके का मोस्ट वांटेड अपराधी लुत्फर रहमान भी शामिल है। जिनके नाम पर बांग्लादेश सरकार पहले ही हुलिया जारी कर चुकी है। बीएसएफ के मुताबिक लंबे समय तक वह फर्जी आधार, वोटर कार्ड और पासपोर्ट बनाकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित नकुआदाह गांव से बांग्लादेश की यात्रा करता था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor