The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बड़ी खबर : कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की गला घोटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर/लैलूंगा । कांग्रेस के एल्डरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल हत्यारों ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि चोरी की फिराक में घर में घुसे चोरों ने पहचान न हो इस वजह से घर के नीचे फ्लोर में सो रहे मदन मित्तल व उसकी पत्नी अंजू देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही जांच के लिए रायगढ़ से डॉग स्कॉड के साथ एफएसएल की टीम रवाना हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *