The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love
“बी एन यदव की रिपोर्ट”

कोरबा। मान. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला, एवं पाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शीतल निकुंज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोड़ीबहार कोरबा, अंजली सिंह, चतुर्थ व्यवहार न्यायााधीश वर्ग-दो कोरबा के द्वारा आई.टी.आई. कन्या छात्रावास कोरबा, कु. अंजली सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो करतला, के द्वारा शासकीय महाविद्यालय करतला में कु. श्वेता मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो पाली के द्वारा प्री-मैटिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर पाली में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर संविधान की प्रस्तावना का पाठन करते हुये छात्र-छात्राओं को नालसा की स्कीम, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, हमर अंगना स्कीम के अंतर्गत घरेलु हिंसा अधिनियम, संविघान के अनुच्छेद 51(क) के तहत नागरिकों के मूल कर्तव्य, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण, नवीन मोटरयान अधि. के अंतर्गत ड्राइविंग वाहन बीमा, शराब पीकर गाड़ी चलाने आदि, करूणा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ जन के अधिकार, दंड प्रक्रिया की संहिता की धारा125, विधिक सेवा प्राधि. अधि., स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, लोक अदालत, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, के संबंध में जानकारी दी गई। पैरालीगल वॉलीण्टियर्स के द्वारा विधिक सेवा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट का वितरण किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor