The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मादक पदार्थ गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार,7 किलों ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

महासमुंद । जिले के साकरा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को घेराबंदी कर पकड़ा है, आरोपी के कब्जे से 7 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत ₹140000 बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुरा थाना पुलिस सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान ओवहर ब्रिज के नीचे भगत देवरी के पास सलडीह की ओर से आ रहे बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने लगा। आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा बाइक में रखे एक बोरी के अंदर 7 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत ₹140000 बताई जा रही है तथा परिवहन में उपयोग मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 04 एनपी 4934 कीमती 59 हजार रुपए एवं 2 नग मोबाइल जप्त की गई है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भीम कुमार निषाद उम्र 32 वर्ष पिता गोविंद निषाद निवासी सतनामी मोहल्ला रानी सागर आरंग रायपुर बताया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 20 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *