The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । दो—पहिया वाहन के पीछे बैठे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टुंडरी बलौदा बाजार निवासी सुमीत कुमार पाटले 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अविनाश क्वीन सिटी कुम्हारी मे सेंक्रेट्री गार्ड का काम करता है। 19 जनवरी को अपने गांव के संजिव कुनाल रात्रे को अपनी बाइक पर बैठा कर जा रहा था तभी शाम 5 बजे के करीब रायपुर बलौदाबाजार मेन रोड,अनंत अस्पताल के पास खरोरा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के पीछे बैठे संजीव कुनाल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor