The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केसला खरोरा निवासी तोरण देवांगन ने थाने में 15 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का भाई तुकेश्वर देवांगन पिता चंद्रसेन देवांगन उम्र 37 वर्ष अपने बाइक से दुकान आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर ​दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो जाने पर डॉयल 108 वाहन से उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *