The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप बेटी की मौत

Spread the love

रायपुर । धरसीवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची पंचनामा कर मृतकों के पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त की सुबह 7:00 बजे दिलबाग होटल के पास ग्राम साकरा धरसीवा में अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी हीरो 7 एल 9451 के चालक एवं उसके साथ बैठी युवती की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मृतक पास मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर किसी ने प्रार्थी मनोज कुमार बांदव 42 वर्ष पिता फुदुकराम निवासी ग्राम राहुल थाना रांची जिला बालोद को सूचना दिया। जिसके बाद धरसीवा चीरघर जाकर देखने पर मृतको की पहचान निजाम कुर्रे तथा उसकी पुत्री कुमारी विद्या कुर्रे के रूप में की गई । घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 ,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor