The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आईपीएस और आईजी के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठा भाजपा

Spread the love

कवर्धा। सीनियर आईपीएस और आईजी विवेकानंद सिन्हा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और विधायक शिवरतन शर्मा धरने पर बैठ गए हैं। आईजी के बयान उस बयान पर भाजपा को आपत्ति है, जिसमें कहा गया है कि बाहर के लोगों ने आकर यहां का (कवर्धा) माहौल बिगाड़ा है। पूर्व मंत्री चंद्राकर और विधायक शर्मा आईजी के खिलाफ एफआईआर कराने कवर्धा पहुंच रहे थे, लेकिन आज वहां कर्फ्यू का तीसरा दिन है। लॉ एंड ऑर्डर के कारण बेरिकेड्स लगाकर रोकथाम की गई है। भाजपा नेताओं को पुलिस ने शहर के बाहर रोक लिया है। वे वहीं धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा नेताओं ने फोन पर कलेक्टर को भी खरी-खोटी सुना दिया है। मंत्री चंद्राकर ने कहा है-बाहर से आकर भाजपा के लोगों ने कवर्धा का माहौल बिगाड़ा है, ऐसा आईजी ने कहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor