The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव ने आधुनिक ट्रामा एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Spread the love


”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने आज सिम्स अस्पताल बिलासपुर से आधुनिक ट्रामा एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अरुण साव ने जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास से अपनी सांसद निधि के 33 लाख रुपये की लागत से अति आधुनिक ट्रामा एम्बुलेंस जनता को उपलब्ध कराई।
इस एम्बुलेंस में आधुनिक सारी सुविधाओ के साथ साथ एक बार मे 2 मरीजो को लेकर जाने की भी सुविधा उपलब्ध है। सांसद अरुण साव के प्रयास से सिम्स अस्पताल को पहली बार इतनी आधुनिक ट्रामा एम्बुलेंस उपलब्ध हो पाई है।
इस आधुनिक ट्रामा एम्बुलेंस की सौगात से बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रो के नागरिको को अब इस आधुनिक एम्बुलेंस का लाभ मिल पाएगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद अरुण साव , बेलतरा विधायक रजनीश सिंह , जिलाधीश सौरभ कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, स्वास्थ्य विभाग संयुक्त संचालक प्रमोद महाजन, सिम्स के डीन डॉ सिहारे उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor