The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति कहा

Spread the love

रायपुर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ के पुलिंदे की पुनरावृत्ति कहा है। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती, यह बात निकाय चुनाव के परिणाम और कांग्रेस की पराजय के साथ झूठे वादे कर जनता को छलने और ठगने का बार बार प्रयास करने वाले कांग्रेस के झूठे नेताओं को समझ आ जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की कांग्रेस के नेताओं को झूठे वादों की पुनरावृत्ति करने से पूर्व आइना देख कर खुद से सवाल करना चाहिए था कि आधे से अधिक कार्यकाल पूर्ण कर चुकी कांग्रेस की सरकार अब तक क्यों पट्टा वितरण नहीं कर पायी। क्यों 24 घंटे स्वच्छ जल का वादा अधूरा रह गया। क्यों मच्छर मुक्त शहर का वादा करने वाली कांग्रेस जनता को डेंगू के दंश से नहीं बचा पायी। क्यों भवन अनुज्ञा और नियमितीकरण के नाम पर लूट मची हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *