The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी की

Spread the love

THEPOPATLALभाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी की है। अब तक 295 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। नई लिस्ट में 13 मंत्री हैं। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशी हैं। महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 SC और 1 ठाकुर वर्ग से हैं। इनके अलावा योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है।राज्यमंत्री श्रीराम चौहान की सीट बदल दी गई है। अब वह धनघटा की जगह खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *