The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीडब्ल्यूडी में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला 13 करोड़ का ठेका

Spread the love

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पांच वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट की जा चुकी मेसर्स श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर कंपनी को विभाग ने करीब 13 करोड़ रुपये के ठेके आवंटित कर दिए। आरोप है कि कंपनी ने टेंडर हासिल करने के लिए झूठा शपथपत्र प्रस्तुत किया, जिसमें दावा किया गया कि फर्म किसी भी सरकारी विभाग में ब्लैकलिस्ट या प्रतिबंधित नहीं है। जबकि दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2023 में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कंपनी की निविदा सुरक्षा राशि जब्त कर उसे ब्लैकलिस्ट करते हुए निविदा प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने शपथपत्र को मान्य मानते हुए कंपनी को ठेके दे दिए, जिससे पूरे मामले में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor