Monday, November 16, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सुकुलदैहान में ब्लॉक स्तरीय राजस्व सह जन चौपाल का आयोजन

Spread the love
''उदय मिश्रा की रिपोर्ट''

राजनांदगांव। जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में 22 अप्रेल को ग्राम सुकुलदैहान तहसील राजनांदगांव में ब्लॉक स्तरीय राजस्व सह जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया! उक्त शिविर में राजस्व, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, खाद्य, पशुधन विकास,आदिम जाति एवं कल्याण, सिचाई एव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित होकर जन समस्याओं का समाधान किया गया।
शिविर में कुल 33 आवदेनो पर कार्यवाही की गई। जिसमे राजस्व विभाग के प्राप्त 18 आवेदनों में से 9 आवेदनों का निराकरण किया गया शेष में नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसी तरह कृषि से 04, पंचायत से 11 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर लोगो को राहत दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 64 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। पशुधन विभाग द्वारा 41 पशुधारको के पशुओं का स्वास्थ्य चेक कर, दवाइयां वितरित की गई। !महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों और माताओं को सुपोषण आहार वितरण कर पौष्टिक आहार लेने समझाइश दी गई।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर गतिविधियां बढ़ाने व वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु प्रोत्साहित किया गया। शिविर में एसडीएम अरुण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।










Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor