The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

माध्यमिक शिक्षा मंडल 10-12 के रिजल्ट आज होंगे घोषित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम आज 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट ऐलान करेंगे। बता दें इस बार शिक्षा मंडल रिजल्ट्स के साथ-साथ मेधावियों की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये घोषणा की थी कि 10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर की सैर कराई जाएगी। इसके साथ ही मेरिट में टॉप-10 सूची में आने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। परीक्षार्थी cgbse.nic.in पर जा कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए इस बार ऑफलाइन मोड़ में परीक्षाएं ली गई थी। माशिमं ने इस बार स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित थी। इसके साथ ही इस बार परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की पात्रता भी रखी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor