The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshMISC

ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल खत्म, कलेक्टर के आश्वासन के बाद शुरू हुआ नौका संचालन

Spread the love

ओंकारेश्वर में नाविक संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ हुई बैठक में सहमति बनी कि जिन नाविकों के लाइसेंस नगर परिषद द्वारा निरस्त किए गए थे, उन्हें 5 दिनों के भीतर बहाल किया जाएगा। इसके अलावा जब्त किए गए डीजल इंजन भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस किए जाएंगे। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया गया कि नाविक श्रद्धालुओं को डेम क्षेत्र में स्नान नहीं कराएंगे, बल्कि केवल बोटिंग कर निर्धारित घाट तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक नाव में अधिकतम 10 यात्रियों को बैठाने और सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। हड़ताल समाप्त होने के बाद ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के लिए नौका संचालन फिर से शुरू हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *