The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक महिला कांस्टेबल का शव उसके सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला है। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी की है या फिर मामला कुछ और यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में जानकारी नहीं दे पा रही है। इस बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक नैला भाटापारा निवासी 30 वर्षीया महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे जांजगीर के एसपी कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *