The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बूस्टर डोज़ लगने की हुई शुरुआत

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में सोमवार को लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू होगा। टीके की यह खुराक बीमार बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 10.30 बजे टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया, प्रदेश में कोरोना टीके की बूस्टर डोज पहले से संचालित केंद्रों पर ही लगाई जाएगी। इसके लिए अलग से पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। सुविधा के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुक कराया जायेगा। इसके लिए 16 लाख से अधिक ऐसे बुजुर्ग अनुमानित हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनके साथ तीन लाख 40 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और 3 लाख 20 हजार के करीब फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना टीके की यह तीसरी डोज लगनी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor