The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलाईगढ़। जिले के ग्राम धाराशिव से एक नाबालिग लड़की को नया मोबाइल, कपड़े देने साथ ही शादी का झांसा देकर दो आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर लिया। मामले की खबर जब घर वालों को हुई तब बिलाईगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने 3 दिनों की छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और आरोपियों के कब्जे से अपहरण हुए नाबालिक लड़की को बरामद भी कर लिया है । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का मामा गांव धाराशिव है और आरोपियों के द्वारा लगातार मामा गांव में आ कर रहते थे वहीं पड़ोस में रहने वाली नाबालिक लड़की से भी जान पहचान कर लिए थे वही 27 जनवरी को नाबालिक लड़की के घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपियों ने नाबालिग लड़की को नए मोबाइल अच्छे-अच्छे कपड़े देने के साथ शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ मोटरसाइकिल में किडनैप करके ले गए थे परिजनों की शिकायत के बाद बुलाई गई पुलिस ने बम्हनीन डीह थाना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है आरोपियों का नाम ललित पटेल और काशी पटेल बताया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor