The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

SportsInternational

ब्राजील ने वर्ल्ड कप में ओपनिंग मैच न हारने का रिकॉर्ड कायम रखा

Spread the love

फीफा वर्ल्ड 2026 में 5 बार की चैंपियन टीम ब्राजील को मोरक्को ने ड्रा पर रोक दिया। 1934 के बाद से ब्राजील का वर्ल्ड कप में ओपनिंग मैच न हारने का रिकॉर्ड कायम रहा। न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को की ओर से इस्माइल सैबारी ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके जवाब में ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर ने बेहतरीन गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। इस मुकाबले में ब्राजील को अपने अनुभवी स्टार नेमार की कमी महसूस हुई।
वर्ल्ड कप के तीसरे दिन खेले गए ग्रुप-सी के दूसरे मुकाबले में ब्राजील और मोरक्को के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच की शुरुआत से ही मोरक्को ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दबदबा बनाए रखा। इसका फायदा उसे 21वें मिनट में मिला, जब इस्माइल सैबारी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
ब्राजील ने 32 वें मिनट में विनीसियस जूनियर ने ब्रूनो गुइमारेस के साथ तालमेल दिखाते हुए बाएं फ्लैंक पर मूव बनाया। इसके बाद उन्होंने दाहिने पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो को छकाते हुए गोल में समा गया। इस गोल के साथ विनीसियस ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां गोल भी दर्ज किया।
36 साल बाद वर्ल्ड कप में जीता मैच, ग्रुप सी के शीर्ष पर स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड ने हैती को हराकर 36 साल बाद फीफा वलर्ड कप में मैच जीता है। पॉइंट्स टेबल में ग्रुप सी में स्कॉटलैंड शीर्ष पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर मोरक्को, जबकि ब्राजील तीसरे स्थान पर खिसक गई है। ब्राजील का अगला मुकाबला शुक्रवार को हैती के खिलाफ फिलाडेल्फिया में होगा। मोरक्को की टीम स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।
फीफा ने टीमों की संख्या को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट का प्रारूप पूरी तरह बदल दिया है। 48 टीमों को 12 ग्रुप (A से L) में बांटा गया है और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी।
इसके बाद नॉकआउट चरण में नया “राउंड ऑफ 32” शामिल किया गया है। इसमें 12 ग्रुप विजेता, 12 रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें जगह बनाएंगी। इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *