The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhInternational

ब्रेकिंग :सीएएफ 15वीं बटालियन के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

Spread the love

बीजापुर। जिले में बुधवार की देर रात सीएएफ 15वीं बटालियन के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर के हेडक्वार्टर में तैनात था। मृतक का नाम सुनील कुमार है और वह मध्यप्रदेश के भिंड जिले का निवासी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीजापुर एसपी के अनुसार जवान का साथी जवानों से हाल फिलहाल में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। साथी जवानों के अनुसार कल ही जवान ने अपने परिवार वालों से भी फोन पर बात की थी। जवान ने जिस रायफल से आत्महत्या की वह जवान की स्वयं की सर्विस रायफल थी या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल जवान के शव को उनके गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे जवान ने बैरक में रायफल से खुद को गोली मारी है। घटना के वक्त बैरक में 10 और जवान सो रहे थे। मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor