The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :सूने मकान में चोरी करने की नीयत से घूसा चोर पकड़ाया ,किया पुलिस के हवाले

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सूने मकान में चोरी करने की नीयत से दिवाल फांदकर घूसे चोर को मकान मालिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ 380,354,511के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू शांति नगर रायपुर निवासी यशस्वी साहू 21वर्ष ने सिविललाइन थाने में 29 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई है कि मं नं जी 17 शासकीय आवास मिला है जिसमें वह अकेला रहता है। 24.10.2022 दीपावली का त्यौहार होने पर घर में ताला लगाकर अपने गृहग्राम बिलासपुर गया हुआ था जो 29.10.2022 को करीबन 10.30 बजे वापस आया तो देखा कि पीछे दीवाल फांदकर पहले से ही एक व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी और अन्य जगहो पर चोरी करने की नियत से घूम रहा था तथा सामान को इधर- उधर फेक रहा था जो प्रार्थी और उसके दोस्त को देखकर भागने लगा। आरोपी घर अंदर घूसा था इसलिये उसे वह और उसका दोस्त निखील गुरियानी पकड़ लिए। नाम पता पूछे जो अपना नाम शाहिल यादव ऊर्फ करिया पिता विजय यादव उम्र 23 वर्ष निवासी भावे नगर पानी टंकी के पीछे थाना सिविल लाईन रायपुर का रहने वाला बताया। घटना के बाद उसे कार्यवाही के लिये थाना सिविल लाईन लाये है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *