The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

ब्रेकिंग-भारत की पावर ग्रिड को चीन के हैकर्स ने बनाया निशाना

Spread the love

THEPOPATLAL इंटेलीजेंस फर्म ‘रिकॉर्डेड फ्यूचर इंक’ ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि चीन ने साइबर जासूसी अभियान के तहत भारत के बिजली सेक्टर को निशाना बनाया है। ‘रिकॉर्डेड फ्यूचर’ की रिपोर्ट के हवाले से ब्लूमबर्ग में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है उत्तर भारत के कम से कम 7 लोड डिस्पैच सेंटर्स चीन की सरकार द्वारा प्रायोजित हैकर्स के निशाने पर थे। इन लोड डिस्पैच सेंटर्स का काम पूरे लद्दाख और यहां चीन सीमा के पास मौजूद इलाकों में ग्रिड नियंत्रण और बिजली पहुंचाने के लिए रियल टाइम ऑपरेशनों को अंजाम देना है। अमेरिका भी मानता है कि हैकिंग ग्रुप का सीधा संबंध चीनी सरकार से है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हैकर्स ने भारत के एक नेशनल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम, मल्टीनेशनल लॉजिस्टिक कंपनी की इकाई को भी निशाने पर लिया था. इस हैकिंग ग्रुप TAG-38 ने ShadowPad नाम का मेलवेयर सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor