The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रामायण धारावाहिक के राम-सीता ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी का किया दर्शन

Spread the love

रायपुर। प्रसिद्ध धारावाहिक “रामायण” के श्री रामचंद्र – अरुण गोविल एवं मां सीता – दीपिका चिखलिया ने आज कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु श्री राम का दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया साथ ही राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor