The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग- भाजपा नेता असीम राय हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी (शूटर) महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। भाजपा नेता असीम राय के हत्या का मुख्य आरोपी (शूटर) विकास तालुकदार जोकि घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था जिसे कांकेर पुलिस ने चंद्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकाण्ड में शामिल आरोपी पीव्ही 121 के गोपी दास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, 02 मैग्जीन एवं 08 नग राउण्ड आरोपी विकास तालुकदार की निशानदेही पर बरामद किया गया।शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से अवैध रुप से बिक्री हेतु रखे गये 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किये गये। बता दे कि इस घटना को अंजाम देने वालों पर कांकेर पुलिस द्वारा 360 डिग्री विवेचना कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor