The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग न्यूज़ : युवक को घर से ले जाकर नक्सलियों ने की हत्या

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। 11 जनवरी की रात मदनवाडा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कलवड में नक्सलियों ने एक युवक की डंडे, हाथ-मुक्के से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर पर सोया था और कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर कांकेर रोड घुडपाल ग्राम कच्ची रोड में नाले के पास ले गये और पुलिस मुखबिरी के शक मे लाठी-डंडे से पिटाई की और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। मृतक रामजी पिता कुल्ला राम गावडे 30 वर्ष निवासी कलवर है। सूत्र यह भी बता रहे कि नक्सली उस पर नजर रखे हुए थे। इधर नक्सली वारदात के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है व लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश पात्रे ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *