The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग- कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र दामापुर के प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र दामापुर के प्रभारी दिनेश चंद्राकर विक्रेता सेवा सहकारी समिति के विरुद्ध धान खरीदी के सम्बन्ध में पैसो की मांग किए जाने सम्बन्धी शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में उनके विरुद्ध अपराध दर्ज भी किया जाएगा। कलेक्टर ने उपपंजीयक को निर्देश भी दिए है। ग्राम धिकुदिया (विपतपुर) निवासी किसान जगेश्वर वैष्णव द्वारा धान खरीदी केंद्र दामापुर के प्रभारी दिनेश चंद्राकर विक्रेता के विरुद्ध धान खरीदी के सम्बन्ध में पैसो की मांग किए जाने सम्बन्धी विडियो फुटेज देते हुए शिकायत किया गया था। कलेक्टर ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान यह कृत्य प्रथम दृष्टया समिति में लागू कर्मचारी सेवा नियम के विपरीत प्रतीत होता हैं। इस कारणों से श्री दिनेश चंद्राकर विक्रेता सेवा सहकारी समिति दामापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही खरीदी कार्य के लिए उनके स्थान पर डाटाएंट्री ओपरेटर श्री सुनीन कुमार सिंगरौल को धान खरीदी केंद्र दामापुर का प्रभार दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor