The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक दीपक सोनी ने लेबोरेटरी का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक दीपक सोनी ने आज राज्य स्तरीय फूड एवं ड्रग्स लेबोरेटरी का निरीक्षण किया। सोनी का खाद्य नियंत्रक बनने के बाद यह पहला दौरा था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लेबोरेटरी में कार्य कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए जांच क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री सोनी ने खाद्य एवं ड्रग्स सैंपलों की त्वरित जांच और कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता मशीनों के लिए भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने यहां की लेबोरेटरी की जांच क्षमता क्या है, इसे और कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य लेबोरेटरी के तहत वर्ष में 1500 से 1700 तक के सैंपलों की जांच हो पा रही है। मानव संसाधन की कमी के बावजूद भी महीने में 160 से 170 सैंपलों की जांच की जा रही है। इसी तरह ड्रग्स सैंपलों की वार्षिक जांच लगभग 900 से 1000 के मध्य है। महीने में 80 से 90 सैंपलों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की इस लेबोरेटरी में प्रदेशभर के ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा प्राप्त सैंपल, खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त सैंपल, रेल्वे से प्राप्त सैंपल और पुलिस इंवेस्टिगेशन की सैंपलों की जांच की जाती है। नियंत्रक श्री सोनी ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे सैंपलों की जांच का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor