The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित, जिला मुख्यालयों और नगरीय निकायों में संबोधन का होगा प्रसारण

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों और 12 जनवरी को शहरी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले संकल्प शिविरों में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए इसके प्रसारण की व्यवस्था के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। विभाग ने कलेक्टरों, रिसाली नगर निगम के आयुक्त, आरंग, मंदिरहसौद और नारायणपुर नगर पालिका तथा सरगांव, धरमजयगढ़ एवं पत्थलगांव नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर संदेश के सीधा प्रसारण के साथ ही बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को दोपहर सवा 12 बजे नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस बार का युवा महोत्सव ‘विकसित भारत@2047 : युवा के लिए, युवा द्वारा’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री देश के युवाओं को संबोधित करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor