The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धार्मिक सौहार्द्र की यह भी एक मिसाल मुस्लिम परिवार ने हिन्दू बेटी की शादी उसी रीतिरिवाज से की महापौर हेमा देशमुख बानी साक्षी

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ खासकर राजनांदगांव जो हमेशा से सदभावना की मिसाल पेश करता रहा है, वहीं कुछ लोग इसे मिटाने शोशल मीडिया का दुरूपयोग करते हैं। हमारी संस्कृति और सोच को धरातल पर उतारने में एक मुस्लिम परिवार ने अहम मिसाल पेश की है। नगर निगम क्षेत्र के सृष्टि कालोनी के अटल आवास में रहने वाली दीपमाला जो कि बाल्यकाल से ही माता-पिता के साये से महरूम हो चुकी थी तथा उसका पालन पोषण एक मुस्लिम परिवार ने किया था। अजय नामक एक बौद्ध लड़के से उसी परिवार ने हिन्दू और बौद्ध रीतिरिवाज से शादी करवाई व उसे डोली में बिठाकर बिदा किया। इस पूरे मामले की साक्षी बनी राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख उन्होने इसे संस्कारधानी के धार्मिक सौहार्द्र का बेहतर उदाहरण बताया।वर-वधु को आशीर्वाद देने महापौर हेमा देशमुख, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, सहित शहर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने इस कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor